संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वच्छ भारत में समय के साथ कार्यरत डीआरजी सदस्यों ने दिया ज्ञापन नियमित रोजगार की मांग

 बाड़मेर जिलेभर में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत जिला संदर्भ समूह  प्रतिनिधियों ने बाड़मेर मुख्यालय पर स्थित महावीर  उद्यान में सोमवार को बैठक कर  नियमित रोजगार की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की । बैठक में अखिल राजस्थान डीआरजी संघ बाड़मेर  की जिला उपाध्यक्ष सरला बिश्नोई ने कहा कि लोगों की सोच को  'खुले में शौच मुक्त'  जैसे  मुद्दे को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए डीआरजी सदस्यों ने रात-दिन मेहनत करते हुए खुले में शौच मुक्ति जैसे मिशन को सफलता की ओर बढ़ाया । स्वच्छ भारत मिशन  के साथ नियमित रोजगार के साथ साथ मिशन के स्थायित्व स्वरूप को बरकरार रखने में डीआरजी सदस्य अपनी महत्व भूमिका निभा सकते हैं ।  जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह गोदारा, गणपत लाल मांगीलाल गोदारा  ओमप्रकाश श्याम  प्रकाश कुमार विश्नोई  ओमप्रकाश नामा सहित कई प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित किया ।  इसके बाद प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने मुख्यमंत्री के ना...