स्वच्छ भारत में समय के साथ कार्यरत डीआरजी सदस्यों ने दिया ज्ञापन नियमित रोजगार की मांग
बाड़मेर
जिलेभर में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत जिला संदर्भ समूह प्रतिनिधियों ने बाड़मेर मुख्यालय पर स्थित महावीर उद्यान में सोमवार को बैठक कर नियमित रोजगार की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की । बैठक में अखिल राजस्थान डीआरजी संघ बाड़मेर की जिला उपाध्यक्ष सरला बिश्नोई ने कहा कि लोगों की सोच को
'खुले में शौच मुक्त'
जैसे मुद्दे को सकारात्मक रूप से बदलने के लिए डीआरजी सदस्यों ने रात-दिन मेहनत करते हुए खुले में शौच मुक्ति जैसे मिशन को सफलता की ओर बढ़ाया । स्वच्छ भारत मिशन के साथ नियमित रोजगार के साथ साथ मिशन के स्थायित्व स्वरूप को बरकरार रखने में डीआरजी सदस्य अपनी महत्व भूमिका निभा सकते हैं ।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह गोदारा, गणपत लाल मांगीलाल गोदारा ओमप्रकाश श्याम प्रकाश कुमार विश्नोई ओमप्रकाश नामा सहित कई प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित किया । इसके बाद प्रतिनिधि मंडल सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई को सौंपा गया ।
इसके बाद डीआरजी सदस्यों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदनलाल नेहरा को भी अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें